जन सुराज पार्टी का किया गया विस्तार, संजय बने प्रखंड अध्यक्ष
जन सुराज पार्टी का किया गया विस्तार, संजय बने प्रखंड अध्यक्ष

चानन, निज संवाददाता।। जन सुराज पार्टी को धारदार बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष अमित सागर की अध्यक्षता में मानपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में पार्टी नेताओं की बैठक शनिवार को हुई। संचालन मुख्य प्रवक्ता टूनटून सिंह ने की। बैठक में प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें परमेश्वर साव के पुत्र संजय कुमार साव को प्रखंड अध्यक्ष, मुंशी यादव के पुत्र राजीव कुमार को महासचिव, पंकज कुमार को अभियान समिति संयोजक, बबिता कुमारी को महिला अध्यक्ष, सुबोध साव को किसान अध्यक्ष, प्रभात रंजन को युवा अध्यक्ष, त्रिलोकी यादव को मुख्य प्रवक्ता, श्याम नंदन यादव एवं राजा कुमार को प्रवक्ता बनाया गया। इसके अलावा सुनील कुमार वर्मा, नृपेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, राजा राम पासवान, बीरेन्द्र यादव, सोनेलाल शर्मा, मालती देवी, शशि भूषण सिंह, कंपनी साव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अमित सागर, युवा जिलाध्यक्ष कस्तूरी रंजन, महासचिव पूर्व प्रमुख महेश यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ शिवदानी शर्मा, कार्यालय प्रभारी पिंकु कुमार आदि ने कहा कि गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्टी को धारदार बनाने को लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्राांत किाोर पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे है। बिहार को विकास के रास्ते पर लाने के लिए संधर्षरत है। 2025 में पार्टी बेहतर प्रर्दान करें, इसका ख्याल रखा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।