Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsJan Suraj Party Strengthens Organization Ahead of 2025 Elections in Lakhisarai

जनसुराज बिहार के सभी सीटो पर विधान सभा चुनाव लडेंगी : मनोज भारती

जनसुराज बिहार के सभी सीटो पर विधान सभा चुनाव लडेंगी : मनोज भारती

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 24 Feb 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
जनसुराज बिहार के सभी सीटो पर विधान सभा चुनाव लडेंगी : मनोज भारती

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती रविवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान पार्टी को मजबूती लिाने के साथ अन्य तरीके से सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूत करने पर बल दिया। जन सुराज पार्टी के 2025 के विधानसभा चुनाव में सूबे के सभी विधानसभा में प्रत्याशी चुनाव उतारने के लिए तैयार है सभी सीटों को जीतने के लिए तैयारी में जुट गई है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में अब संगठन की घोषणा हो चुकी है। इस लिए अब आप लोगों और ज़्यादा काम करने की जरूरत है। ताकि जन सुराज पार्टी को घर घर तक पहुंचाया जा सके। प्रशांत किशोर का जो बिहार को बदलने का एक परिकल्पना है उसको आमजन तक पहुंचाया जा सके। जन सुराज पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित सागर ने कहा लखीसराय में संगठन की मजबूती देने के बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएं जाएंगे और पंचायत स्तर पर पंचायत संगठन का गठन किया जाएगा। साथ ही जन-जन को जन सुराज के मूल विचार को प्रसारित कर व्यवस्था परिवर्तन के सपने को साकार किया जाएगा। पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष ने कस्तूरी रंजन कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया जाएगा और उनकी भागीदारी को मजबूती सुनिश्चित किया जाएगा। जन सुराज पार्टी के जिला प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य लखीसराय में जन सुराज को सुदृढ़ करना और नई राजनीतिक व्यवस्था को बनाना है। जन सुराज पार्टी के लखीसराय जिला प्रभारी निरंजन निषाद ने कहा कि पार्टी की विचाधारा और प्रशांत किशोर की जो सोच हैं सही लोग सही सोच और सामूहिक प्रयास को जनता तक लेकर जाना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित सागर ने किया एवं संचालन मुख्य प्रवक्ता टूनटून प्रसाद ने किया इस कार्यकम में जिला महासचिव महेश यादव, अधिवकता सुरेश प्रसाद, धैर्यानंद समेत बड़ी संख्या में में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें