समाहरणालय स्थित पालना घर का डीएम ने किया निरीक्षण
समाहरणालय स्थित पालना घर का डीएम ने किया निरीक्षण

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय के पास बने पालना घर का डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान पालना घर में छह बच्चे की संख्या देख व बच्चों के खेलकुद सहित अन्य समाग्री का अवलोकन किया। उन्होंने संचालिका से कार्य में हो रही परेशानी, सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। 06 फरवरी को पालना घर का सीएम नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया था। पांच लाख की लागत से मुलभूत सुविधाओं से लैस पालना घर अधिकारियों की देखरेख में व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। पालना घर में नौनिहालों के लिए खेल-खिलौना समेत मुलभूत सुविधाएं मौजूद है। रोजाना पांच से छह बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है। जबकि दस बच्चों के लिए व्यवस्था रखी गई है। यहां खेल-खेल में पढ़ाई करने की सुविधा है। खास बात यह कि फर्श को गद्दीदार बनाया गया है। बच्चों को खेलने-कूदने में गिरने पर भी चोट नहीं लगता है। नींद आने पर सोने के लिए बेड की व्यवस्था हैं। बच्चों को उनके माता या पिता द्वारा उपलब्ध कराया गया भोजन ही खिलाया जाता है। भोजन व दूध गर्म करने के लिए रसोईघर की व्यवस्था है। दीवारों के चारों तरफ आकर्षक पेंटिग पालना घर की खुबसूरती में चार चांद लगा रहा है। डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच वर्कर समीक्षा सुरभि व क्रेच हेल्पर बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य का निवर्हन कर रही हैं। डीएम ने बताया कि जिनकी माता सरकारी कार्यालय में काम करती है, उनके छह साल तक के नौनिहालों को रखने का प्रावधान है। ताकि, वे बेफ्रिक होकर अपने कर्तत्यों का निवर्हन कर सके। बच्चों को पालना घर में पहुंचाने और वापस लेने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जाती है। अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से निरीक्षण किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।