Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsGrand Kalash Shobha Yatra Celebrates First Anniversary of Shri Ram Temple Pran Pratishtha in Kajra

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 23 Jan 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा

कजरा, ए.सं.। कजरा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। आदर्श दुर्गा पूजा समिति कजरा द्वारा पूरे गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में कुल 51 कुमारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले शोभा यात्रा की विधिवत शुरुआत लोजपा आर के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर सिंह उर्फ अशोक सिंह के द्वारा श्री राम के उद्घोष के साथ की गई। उन्होंने भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बताते हुए कहा कि भारत के जन-जन के प्राण श्रीराम में बसते हैं। वहीं कजरा अरमा स्थित श्री राम जानकी ठाकुरवादी के प्रांगण में भी श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 201 कुमारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश शोभायात्रा निकली। कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा और जगह-जगह पर श्रद्धालुओं को पेयजल ,शरबत आदि देकर स्वागत किया गया। उधर, सूर्यगढ़ा में भी अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर नगर परिषद के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में एक हजार दीप जलाए गए। मंदिर के सचिव सोनू सिंह की अगुवाई में पंकज कुमार आदि की सहायता से दीप जलाए गए और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। परिसर में युवतियों व महिलाओं ने रंगोली भी बनाए। इर्द गिर्द इलाके के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें