Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsCleanliness Drive by Sant Nirankari Mission on Baba Hardev Singh Jayanti

संत निरंकारी मिशन ने किया अष्टघट्टी पोखर का किया सफाई

संत निरंकारी मिशन ने किया अष्टघट्टी पोखर का किया सफाई

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 24 Feb 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
संत निरंकारी मिशन ने किया अष्टघट्टी पोखर का किया सफाई

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती के अवसर पर रविवार को अष्टघट्टी पोखर पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, अमरजीत प्रजापति ने फीता काटकर किया। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी के सिद्धांतों की सराहना करते हुए कहा कि अगर लोग उनके विचारों को अपनाएं तो जीवन सफल हो जाएगा। डीएम ने कहा कि न में ही नारायण है बाबा जी का यह संदेश समाज को प्रेम और सद्भाव की ओर ले जाता है। संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर, गरीब बच्चियों की शादी, मानव सेवा और सफाई अभियान जैसे कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं, जो सराहनीय हैं। अमरजीत प्रजापति ने कहा कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने संत निरंकारी मिशन के साथ मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए अमृत परियोजना शुरू की है। सबसे पहले संत निरंकारी के द्वारा शहर में एक जुलूस निकाला गया। संत निरंकारी की महिला सदस्यों ने हाथों में तकती लिए लोगों को जागरुक करते हुए घर ही नहीं बाहर की भी सफाई करने को लेकर नारे लगा रहे थे। इस परियोजना के तहत समुद्र तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों सहित विभिन्न जल निकायों की सफाई और संरक्षण किया जाएगा। संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक संगठन है। जो एकता, सहिष्णुता और सेवा भाव में विश्वास रखता है। संस्कृति मंत्रालय पिछले दो वर्षों से मिशन के साथ मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ा रहा है। संत निरंकारी के सदस्यों ने जुलूस के बाद पोखर के सभी घाटों की सफाई युद्ध स्तर से की है। कार्यक्रम में जिला संयोजक सुनीत कुमार, गणेश साहू, रूपेश साहू, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, पप्पू साह, मंजू देवी, रीना देवी, सुमित्रा देवी सहित सैकड़ों सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें