Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar Government Launches Women s Dialogue Program to Empower Women and Boost Development

महिला संवाद में जागरूकता कर रही जीविका दीदी

महिला संवाद में जागरूकता कर रही जीविका दीदी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSat, 26 April 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में जागरूकता कर रही जीविका दीदी

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। राज्य के विकास को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित खगौर गांव में मनोकामना ग्राम संगठन एवं गढ़ी बिशुनपुर गांव में ममता ग्राम संगठन द्वारा, चानन मे आशीर्वाद ग्राम संगठन द्वारा मलिया गांव में एवं अंजनी ग्राम संगठन द्वारा ईटोन गांव में, हलसी में दीपक ग्राम संगठन द्वारा प्रतापपुर गांव में एवं कैंदी गाँव में गंगा ग्राम संगठन द्वारा, सूर्यगढ़ा में सहायता ग्राम संगठन द्वारा जकरपुरा गांव में, सिया ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा गांव में तथा रामगढ़ चौक प्रखंड में सहेली ग्राम संगठन द्वारा ओरे गांव में एवं गुलशन ग्राम संगठन द्वारा भंवरिया में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ महिलाओं ने अपने जीवन में आये बदलाव और गांव के विकास के लिए अन्य सुविधावों की सूचि तैयार की। प्रति कार्यक्रम अमूमन 30 इच्छाएं एवं आकांक्षाएं आ रही हैं। प्रति कार्यक्रम ढाई सौ से अधिक आमंत्रित महिलाएं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से वाकिफ़ भी हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पत्र भी उपस्थित महिलाओं को दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट भी सभी महिलाओं के बीच वितरित किये जा रहे हैं ताकि सभी समझे कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए कितनी सजग है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें