Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsAlbendazole Tablets Administered to School Children in Pipariya to Prevent Worm Infections

स्कूली बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली

स्कूली बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 5 March 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
स्कूली बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली

लखीसराय/कजरा। पिपरिया एवं शिक्षांचल के प्रारंभिक व हाई स्कूलों में बच्चों को कृमि से बचाने को लेकर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसके लिए विद्यालय को अल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराई गई। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अपनी देखरेख में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। पिपरिया शिक्षांचल के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित मात्रा में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। वलीपुर गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पूनम सोनी के नेतृत्व में बच्चों को गोली खिलाई गई। उन्होंने बताया कि गोली खिलाई जाने के बाद बच्चों में साइड इफेक्ट को लेकर फॉलोअप किया गया उसके बाद सभी को एमडीएम खिलाया गया एवं छुट्टी के बाद घर भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें