Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsWomen Empowerment Kishanganj Women Propose Dairy Industry Development and Infrastructure Improvements

महिला संवाद कार्यक्रम में डेयरी उद्योग, परिवहन सुविधा और योजनाओं की मिली जानकारी

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि महिला संवाद कार्यक्रम में डेयरी परिवहन सुविधा और योजनाओंमहिला संवाद कार्यक्रम में डेयरी परिवहन सुविधा और योजनाओं

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजFri, 9 May 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम में डेयरी उद्योग, परिवहन सुविधा और योजनाओं की मिली जानकारी

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं किशनगंज जिला में डेयरी उद्योग के विकास को लेकर सुझाव दिए। टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत की सुरमी देवी, महिला संवाद के दौरान, दुग्ध संग्रहण केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि टेढ़ागाछ प्रखंड में अधिकांश लोगों के आय का साधन, कृषि और पशुपालन कार्य है। ऐसे में डेयरी उद्योग के विकास से पशुपालकों को संगठित रूप से आमदनी का जरिया प्राप्त होगा। स्थानीय बाजार में दूध की बिक्री और खपत में अनिश्चिता के कारण उनकी आमदनी प्रभावित होती है। डेयरी उद्योग के विकास से संस्थागत रूप से उन्हें निश्चित आमदनी की ओर बढ़ने में सहूलियत होगी।

वहीं, पोठिया प्रखंड के कुसियारी पंचायत की कश्मीरा बेगम, महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजना की नियमित रूप से प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि इससे हमें सरकार की योजना की पूरी जानकारी मिल सकेगी। हमारी शिकायत, सुझाव को सुने जाने की जरूरत है। जिससे ससमय उसका निराकरण हो सकेगा. उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी की योजना की जानकारी प्राप्त कर इसकी उपयोगिता को सराहा। उन्होंने कहा कि वीडियो फिल्म के माध्यम से उन्हें योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सरकार की योजना से लाभान्वित महिलाओं का अनुभव सुन खुद लाभ लेने की प्रेरणा मिली है। बगलबाड़ी पंचायत की नूरजमी बेगम, कोचाधामन में बस स्टैंड बनाने की मांग रखीं। उन्होंने कहा कि किशनगंज एवं अन्य शहर से आने जाने के लिए सरकारी बस सेवा की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इस मार्ग के यात्रियों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रेल मार्ग की कमी के कारण लोगों की निर्भरता बस, ऑटो इत्यादि पर ज्यादा है. ऐसे में इस क्षेत्र में विकास की संभावना और आवश्यकता दोनों है। महिला संवाद में महिलाएं बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं. यह कार्यक्रम उनकी जिज्ञासा, सुझाव, आकांक्षा व्यक्त करने का माध्यम बन रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें