Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsWoman Robbed of Mangalsutra Near Khagra Durga Temple Police Investigate

बाइक सवार बदमाशों ने खगड़ा दुर्गा मंदिर के पास महिला का मंगलसूत्र छीना

किशनगंज में खगड़ा दुर्गा मंदिर के पास एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया गया। महिला पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजTue, 8 April 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
बाइक सवार बदमाशों ने खगड़ा दुर्गा मंदिर के पास महिला का मंगलसूत्र छीना

किशनगंज संवाददाता। शहर के खगड़ा दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता खगड़ा नवाब कोठी रोड निवासी ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला अष्टमी की पूजा करने मंदिर गई थी। पूजा करने के बाद अपने नवाब कोठी रोड स्थित घर लौट रही थी। तभी दुर्गा मंदिर के समीप बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चल्लिाना भी शुरू किया। इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया। लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें