Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsWoman Accuses Husband and In-laws of Dowry Harassment in Kishanganj

दहेज प्रताड़ना का मामला महिला थाने में करवाया गया दर्ज

किशनगंज। संवाददाता कोढोबारी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टी पंचायत की एक महिला ने अपने पति

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSun, 23 Feb 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
दहेज प्रताड़ना का मामला महिला थाने में करवाया गया दर्ज

किशनगंज। संवाददाता कोढोबारी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टी पंचायत की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला नोलिश बेगम के बयान पर पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया गया है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 13 वर्ष पूर्व कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। बाद में पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम के रूप में 2 लाख रुपए व बाइक की मांग की जाने लगी। मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई। कुछ दिनों बाद दो बच्चे भी हुए। लेकिन पीड़ित महिला के पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पति महिला को बहला फुसलाकर कुछ बैंकों से संयुक्त रूप से लोन भी ले चुका है। जिसे जमा भी नहीं कर पा रहा है। स्थिति ये हो गई की पीड़िता महिला के पति ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर ससुराल के लोग शांत हुए। पीड़ित महिला ने मायके वाले को घटना की सूचना दी। इतना ही नहीं महिला को प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। महिला का पति अब महिला को तलाक देने की भी धमकी देता है। इसके बाद महिला थक हारकर न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाने में मामला दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें