दुर्घटना में महिला की मौत
ठाकुरगंज में शुक्रवार की सुबह एक ढाबा के समीप बाइक से गिरने के कारण 30 वर्षीय महिला गुलशन बेगम की मौत हो गई। महिला को स्थानीय लोगों और परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के...

ठाकुरगंज। एक संवाददाता एनएच 327 ई पर शुक्रवार की सुबह एक ढाबा के समीप एक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण एक महिला बाइक से गिर गयी। जिसे स्थानीय लोगों व महिला के परिजन के सहयोग से ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी। महिला गलगलिया थाना क्षेत्र के भक्सरभीठा की रहने वाली बताई गई। महिला का नाम गुलशन बेगम (30) है। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला के पति द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गयी। उन्होंने बताया कि मृत महिला अपने पति व देवर के साथ ठाकुरगंज जरूरी काम से जा रही थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।