Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsThakurganj Police Week Empowering Women and Environmental Initiatives

नारी सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरुक

ठाकुरगंज में पुलिस सप्ताह के दौरान पौधरोपण और नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मकसूद आलम ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण और घरेलू हिंसा के खिलाफ सजग...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजTue, 25 Feb 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
नारी सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरुक

ठाकुरगंज। एक संवाददाता पुलिस सप्ताह के दौरान सोमवार को ठाकुरगंज व कुर्लीकोट थाना परिसर में पौधरोपण संग अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी सशक्तिकरण व समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने संयुक्त रूप से छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के शाब्दिक अर्थ संग उनके महत्व को बताया। साथ ही समाज में नारियों के सशक्त भागीदारी पर भी प्रकाश डाला। एसडीपीओ टू ने बताया कि आज के जमाने में छात्राओं को घरेलू हिंसा,नारी अत्याचार के खिलाफ सजग होना आवश्यक है। महिलाओं के लिए थाने में महिला पुलिस हेल्प लाइन संग महिला पुलिस अधिकारी भी तैनात है। कभी भी कोई समस्या हो तो बेहिचक पुलिस की सहायाता ले। थानाध्यक्ष ने भारतीय न्याय संहिता के चैप्टर पांच की जानकारी छात्राओं को दी। इस मौके पर छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवाल सोशल मीडिया किस तरह नुकसान दायक है। जबाब देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया का गलत व अत्याधिक उपयोग नुकसानदायक है। कभी अपनी फोटो या अन्य सम्रागी अन्य से शेयर न करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें