फांसी के फंदे में लटका महिला का शव बरामद
फांसी के फंदे में लटका महिला का शव बरामद फांसी के फंदे में लटका महिला का शव बरामद

बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत कब्रिस्तान टोला स्थित एक घर से महिला का फांसी के फंदे में लटका शव पुलिस द्वारा सूचना पर बरामद किया गया। संदिग्ध परिस्थिति में मृत महिला के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम से जुड़ी प्रकिया को अंजाम दिया गया। मृत महिला की पहचान तरन्नुम, पति राहिद आलम निवासी भखरनबाड़ी के तौर पर हुई है। मृत महिला के पिता तमीज उद्दीन के अनुसार उनकी पुत्री तरन्नुम की शादी विगत लगभग ग्यारह साल पहले राहिद आलम के साथ हुई थी। विगत दो साल पहले नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत कब्रिस्तान टोला में जमीन खरीदकर और मकान का निर्माण कर पति संग निवास कर रही थी। शुक्रवार देर शाम उनकी पुत्री का शव फांसी के फंदे में लटका संदिग्ध परिस्थिति में बरामद होने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार के अनुसार महिला का फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया है। महिला की मौत के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खुलासा होने की उम्मीद जताई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।