Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj Discussion on Historic Budget 2025-26 for Development and Prosperity

बिहार का सभी क्षेत्र में हो रहा है विकास

बिहार का सभी क्षेत्र में हो रहा है विकास बिहार का सभी क्षेत्र में हो रहा है विकास बिहार का सभी क्षेत्र में हो रहा है विकास

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSun, 23 Feb 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
बिहार का सभी क्षेत्र में हो रहा है विकास

किशनगंज। संवाददाता बजट 2025 -26 पर शनिवार को किशनगंज शहर के दिगम्बर जैन भवन में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री जमा खान, जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता शिशिर दास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,एनडीए के संयोजक प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी,

लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन भाजपा के प्रवक्ता सुबोध माहेश्वरी व जिला मंत्री जयकिशन कुशवाहा कर रहे थे। परिचर्चा के दौरान ऐतिहासिक बजट 2025-26 पर प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री जमा खान ने कहा कि ऐतिहासिक बजट 2025 - 26 में बिहार के विकास के लिए काफी कुछ दिया गया। यह बजट बिहार के विकास,किसानों की समृद्धि और मध्यम वर्ग की राहत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह बजट बिहार को आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास भी है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि एनडीए को पूरी दुनिया के लोगों ने सराहा है। पहले जो बिहार की हालत थी वे सभी जानते हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद बिहार विकास की ओर आगे बढ़ने लगा। आज बिहार में विकास की बहार है। परिचर्चा में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता शिशिर दास, एनडीए के संयोजक प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ,घटक दलों के जिलाध्यक्ष,जिला मंत्री अधिवक्ता जयकिशन कुशवाहा,प्रवक्ता सुबोध माहेश्वरी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर आमिर मिनहाज, हरि अग्रवाल, पंकज साहा मानू, अजीत दास, कौशल झा, बिजली सिंह, खुशो देवी, ज्योति कुमार सोनू, किसलय सिन्हा,पांडव महतो,कौशल आनंद, संजय उपाध्याय मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें