Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsCase of Misconduct Against Female Police Officer in Kishanganj

अनुसंधान करने गई महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार

किशनगंज के तांती बस्ती में महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना 13 मार्च को हुई जब अधिकारी एक केस के अनुसंधान पर गई थी। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजTue, 18 March 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
अनुसंधान करने गई महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार

किशनगंज, संवाददाता। शहर के तांती बस्ती में एक केस के अनुसंधान के लिए गई सदर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर 13 मार्च को सदर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी एक केस के अनुसंधान के लिए गई थी। जहां एक व्यक्ति अचानक आ गया और महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।सदर थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद में सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।