Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsBlood Donation Camp Kicks Off Police Week in Kishanganj

पुलिस सप्ताह के पहले दिन सदर अस्पताल में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प

पुलिस सप्ताह के पहले दिन अस्पताल में लगाया गयापुलिस सप्ताह के पहले दिन अस्पताल में लगाया गयापुलिस सप्ताह के पहले दिन अस्पताल में लगाया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 24 Feb 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस सप्ताह के पहले दिन सदर अस्पताल में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प

किशनगंज।संवाददाता 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले पुलिस सप्ताह के पहले दिन रविवार को सदर अस्पताल परिसर में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया। ब्लड डोनेशन कैंप रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लगाया गया।ब्लड डोनेशन कैम्प में जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।समाचार लिखे जाने तक रक्तदान की प्रकिया जारी थी।रक्तदान की प्रक्रिया आगे चल रही थी।इस अवसर पर सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ,अवर निरीक्षक अंकित सिंह आदि ने रक्तदान किया। बता दें कि रविवार से पुलिस सप्ताह की शुरुआत की गई है। जिसमें अलग अलग तिथियों में विभिन्न कार्यक्रम के साथ ब्लड डोनेशम कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी तक महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम,जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सदर अस्पताल के कर्मी अशोक कुमार झा,रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें