पराक्रम दिवस के रूप में मनाया नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती
किशनगंज। संवाददाता गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय धर्मगंज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य

किशनगंज। संवाददाता गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय धर्मगंज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल विधान परिषद मौजूद रहे। संगोष्ठी एवं संविधान गौरव दिवस के संयोजक लखन लाल पंडित कार्यक्रम का विधि पर शुरुआत किया। मंचासीन मनीष सिन्हा, पंकज साहा, जयकिशन प्रसाद ने अपनी बात को रखा। वही नगर क्षेत्र में ठाकुरबारी एवं कजलामनी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप मौजूद रहे। जहां दलित समाज के साथ समरसता भोज आयोजन किया गया। सभी 17 मंडलों में कार्यक्रम में आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अंकित कौशिक युवा मोर्चा अध्यक्ष, अरविंद मंडल नगर अध्यक्ष, बिजली सिंह, जिला महामंत्री, प्रमोद सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष, अनुपम ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष, मुकेश हेंब्रम मंडल अध्यक्ष, संजय उपाध्याय पूर्व जिला महामंत्री ने अलग-अलग जगहों पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लिये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।