Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWomen Demand Local Solutions in Khagaria Water Supply Sanitary Pads and Education

ाहिला संवाद के माध्यम से महिलाएं समस्याओं से करा रही हैं अवगत

ाहिला संवाद के माध्यम से महिलाएं समस्याओं से करा रही हैं अवगताहिला संवाद के माध्यम से महिलाएं समस्याओं से करा रही हैं अवगताहिला संवाद के माध्यम से महि

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 13 May 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
ाहिला संवाद के माध्यम से महिलाएं समस्याओं से करा रही हैं अवगत

खगड़िया, नगर संवाददाता। महिला संवाद के माध्यम से महिलाएं अपने गांव टोले की समस्याओं को सामने रख रही हैं। रविवार को सदर प्रखंड की अजमेरी खातून के द्वारा बताया गया कि संसारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 37 में नल जल योजना द्वारा नल तो लगा हुआ है, लेकिन उससे जलापूर्ति नहीं होती है। वहीं गौड़ाशक्ति पंचायत के तुलसी कुमारी ने बताया कि उनके पंचायत में किसी भी स्कूल में सेनेटरी पैड की व्यवस्था नहीं है तथा आंगनबाड़ी केंद्र में भी यह व्यवस्था होनी चाहिए ताकि हम बच्चे बेहिचक सैनिटरी पेड का इस्तमाल कर सके। वहीं चौथम प्रखंड की महिलाओं द्वारा मुख्यालय में दीदी की रसोई की मांग की गयी है।

सदर प्रखंड की रेखा कुमारी द्वारा संसारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 37 में स्ट्रीट लाइट लगाने का मांग की गयी है एवं नंदनी देवी के द्वारा संसारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 39 में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की गयी है। अलौली पंचायत में संकुल संघ के जीविका दीदियों द्वारा ग्राम संगठन के बैठक के लिए सरकारी भवन की मांग की गयी है। अलौली प्रखंड के ही गोरियामी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में महिलाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 के गांव शेरवासा में संचालित प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग की। जबकि रोहियामा ग्राम में खेल के मैदान की व्यवस्था करने, शिवरानी देवी के द्वारा प्रखंड स्तर पर दीदी की रसोई के संचालन करने की मांग रखी। महीनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की बात कही। चौथम प्रखंड की महिलाओं द्वारा प्रखंड में स्नातक विद्यालय की स्थापना की मांग की गयी है, साथ जी चौथम प्रखंड मुख्यालय में पार्क की स्थापना किए जाने की बात भी महिला संवाद में रखी। विद्यालय में पढने वाली बच्चियों द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि चार लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने की मांग की जा रही है। पूर्वी बोरने पंचायत की महिलाओं द्वारा लघु एवं कुटीर उद्योग का विकास की मांग की जा रही है। झिकटिया पंचायत की कई सारी महिलाएं सार्वजनिक जन औषधि वितरण केंद्र के संचालन करने की मांग की। कृषि सेवा केंद्र की मांग एवं पैकांत पंचायत के नवटोलिया ग्राम के वार्ड नंबर 3 में मुसहरी टोला के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण की मांग की जा रही है। मथुरापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में जीविका सदस्यों द्वारा अगरबत्ती , पापड़ , सिलाई मशीन रोजगार की मांग की गई। देवरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता जताई। इसके अलावा भी विभिन्न जगहों पर आयोजित महिला संवाद के दौरान अपनी-अपनी बातें महिलाओं ने रखी। फोटो : 20 कैप्सन: संसारपुर में आयोजित महिला संवाद के दौरान उपस्थित महिलाएं। हमारी सरकार बनी तो गैस सिलिंडर पांच सौ रुपए में मिलेंगे: राजद अलौली विधानसभा में राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा का किया गया आयोजन परिचर्चा के मौके पर राजद के वादे के प्रचार प्रसार करने की कही बात खगड़िया, नगर संवाददाता। राजद के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो गैस सिलेंडर का दाम घटाकर पांच सौ रुपया किया जाएगा। गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो अनाज, बिहार की आधी आबादी को माई बहन योजना चलाकर सभी वर्गों के महिलाओं को प्रत्येक माह 25 सौ रुपया देंगे। वहीं वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को चार सौ रुपया से बढ़ाकर 15 सौ रुपया करेगें, ताकि ये लोग भी सम्मान रह सकेगें। यह बातें अलौली विस में सामाजिक न्याय परिचर्चा के मौके पर विधायक मो इजहार आसफी ने कही। इससे पहले सामाजिक न्याय परिचर्चा का उद्घाटन विधायक मो. इजहार आसफी, पूर्व विधायक एज्या यादव, चुल्हाई कामत, युवा राजद प्रदेश महासचिव नीरज सहनी, विधायक रामवृक्ष सदा और राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन अलौली प्रख्ंाड अध्यक्ष महेंद्र राम ने किया। इस दौरान विधायक मो इजहार आसफी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वह जरूर करते हैं। वे बिहार की जनता मालिक से कभी झूठा वादा नहीं करते हैं। कहा कि जैसा कि सूबे बिहार के लोगों ने देखा कि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार के लोगों से वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम बिहार के 10 लाख युवाओं को सरकार नौकरी देगें। सिर्फ 17 माह के कार्यकाल में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी। वहंी पूर्व विधायक एज्या यादव ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। पूर्णिया सहित कई जिलों बालात्कर की घटना घटी है। पूरे बिहार में कहीं न कहीं रोज हत्या हो रही है और बिहार सरकार मूकदर्शक बन देख रही है। बिहार में अफसरशाही चरम पर है। बिहार की सत्ता रिटायर और थके हुए व्यक्ति के हाथों में है। डबल ईंजन की सरकार सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में व्यस्त हैं। जायज माँग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में आंदोलन कर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखना चाहते थे उसे बहुत बेरहमी पिटाई की जाती है। वहीं चुल्हाई कामत और नीरज सहनी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अति पिछड़ा समाज सहित पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए जो किया है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले अतिपिछड़ा वर्ग के 12 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया। जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी तो 14 प्रतिशत के आरक्षण को बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने का काम किया और जब महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बने तो केंद्र सरकार पर दबाब बनाकर बिहार में जातीय जनगणना कराकर अतिपिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का काम किए और इस बढ़े हुए आरक्षण 9वीं अनुसूची में डालने के लिए केंद्र सरकार को भेजकर दबाव बना रहे हैं। अलौली विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव न्याय के नेता थे। उन्होंने जो बहुजन वर्ग के लिए काम किये किसी से छुपी हुई नहीं है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनायेगें। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष सहित राजद के नेता भाग लेकर प्रशिक्षित हो रहे हैं और ये लोग महागठबंधन की सरकार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा बिहार के युवाओं और आमलोगों के हित में किये गए विकास के कार्य को बताने का काम करेगे। इस मौके पर राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, राजद के वरिष्ठ नेता हलधर यादव, गजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरुण सम्राट ,स्वछकार श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजा मलिक,कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित बाबू,कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बालस्वर पासवान, नगर हरिनंदन यादव, राजद नेता सज्जन पासवान,विजय यादव अनुज कुमार यादव,रविश यादव,पंकज कुमार,पांडव कुमार, तपस्वी यादव आदि मौजूद थे। फोटो: 2 कैप्सन: अलौली:ं राजद द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा के दौरान संबोधित करते वक्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें