जिले पछुआ हवा से मौसम में रहा नरमी, शाम में रहा सर्दी का असर
खगड़िया में तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में नरमी बनी रही। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान है। लोगों...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को भी तेज पछुआ हवा चलती रही। जिससे तापमान में नरमी महसूस हुई। हालांकि धूप भी निकला रहा। पर, पछुआ हवा के औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रही। हालांकि न्यूनतम तापमान लूढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई। सुबह व शाम में हल्का सर्द हवा का असर रहा। दिन में भी धूप में उतना असर नहीं रहा। एक दिन पहले बुधवार को भी तेज हवा चलती रही। पछुआ हवा औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हालांकि धूप में भी गर्मी था लेकिन तेज हवा के कारण इसका असर कम दिख रहा था। जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रही थी। दो दिन पहले मंगलवार को भी पछुआ हवा का असर रहा था। सुबह में ठंड का असर रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रही थी। गत सोमवार को अधिकतम तापमान समान रहते हुए 31 डिग्री रही थी। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रही थी। गत रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री महसूस हुई थी।
मौसम में अभी रह सकती है नरमी : जिले में तेज पछुआ हवा के असर से मौसम में अभी नरमी बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी नौ मार्च तक औसतन पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहेगी। जबकि पूर्वानुमान अनुसार नौ मार्च को पूरबा हवा चलने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। जिससे उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना भी जताई गई है।
दो तीन दिनों तक तामपान में रहेगी नरमी: जिले में तापमान में हल्का नरमी रह सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी आने का पुर्वानुमान है। जिले में सात मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आठ मार्च को अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री रहेगी। वहीं नौ मार्च को अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। दस मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। 11 मार्च को अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रह सकती है। वहीं 12 मार्च को अधिकतम 35 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगी। 13 मार्च को अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रह सकती है। आगामी 14 मार्च को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 15 मार्च को अधिकतम 39 डिग्री तापमान व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकती है।
थोड़ी सी चूक से लोग हो रहे हैं बीमार: बताया जा रहा है कि दिन में धूप की गर्मी को देखकर लोग हाफ शर्ट अथवा टीशर्ट में ही बाइक से निकल पड़ते हैं। ऐसे में शाम ढ़लने के बाद एकाएक मौसम के सर्द होने पर लोग बीमार हो रहे हैं। लोग सर्दी, खांसी व बुखार के चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।