Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSpecial Train Service Launched Between Rajgir and Khagaria Until May 31

राजगीर से खगड़िया के बीच चली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जतायी खुशी

खगड़िया से राजगीर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन मंगलवार से शुरू हुआ है। यह ट्रेन 31 मई तक चलेगी और नवादा, शेखपुरा, किऊल, जमालपुर और मंुगेर होते हुए खगड़िया पहुंचेगी। ट्रेन के खगड़िया पहुंचने का समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 7 May 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
राजगीर से खगड़िया के बीच चली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जतायी खुशी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजगीर से खगड़िया के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन मंगलवार से शुरू हुई। यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार से आगामी 31 मई तक के लिए चलाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार 03266 व 03265 राजगीर-खगड़िया स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 14223 व 14224 राजगीर वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस की रैक से राजगीर और खगड़िया के बीच नवादा, शेखपुरा, किऊल, जमालपुर व मंुगेर होकर चलेगी। ट्रेन के खगड़िया पहंुचने का समय 13:00 बजे निर्धारित किया गया है। जबकि खगड़िया से राजगीर के लिए यह ट्रेन 14 बजे खुलेगी। ट्रेन में शयनयान के चार कोच, तृतीय श्रेणी के एक कोच, जनरल के सात कोच व दिव्यांग के एक कोच के साथ चलेगी।

इससे खगड़िया के रेल यात्रियों को राजगीर जाने के लिए सुविधा होगी। इधर कोल्हापुर से कटिहार के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दी गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01405 कोल्हापुर से चार से 25 मई तक प्रत्येक रविवार को खुलेगी। जबकि 01406 कटिहार-कोल्हापुर ट्रेन छह से आगामी 27 मई तक प्रत्येक मंगलवार को कटिहार से कोल्हापुर के लिए खुलेगी। यह ट्रेन खगड़िया सहित बेगूसराय के अलावा अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें