Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSevere Heatwave Hits Khagaria Temperatures Soar to 41 C

जिले का पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस, हीट वेव जैसी रही स्थिति

जिले का पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस, हीट वेव जैसी रही स्थितिजिले का पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस, हीट वेव जैसी रही स्थितिजिले का पारा पहुंचा 41 ड

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 27 April 2025 05:19 AM
share Share
Follow Us on
जिले का पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस, हीट वेव जैसी रही स्थिति

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शनिवार को भीषण गर्मी का असर जारी रहा। जिले का पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यानि जिले का मौसम काफी गरम होने लगा है। भीषण गर्मी का आलम यह रहा है सुबह से ही सूर्य की किरण तेज रही। दोपहर में तो मानों लोगों का शरीर तप रहा हो, ऐसा धूप रहा। शाम छह बजे तक तेज धूप का असर रहा। शाम छह बजे भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा लोगों के शरीर को और कुम्हला रही थी। घर में भी पंखे की हवा से राहत नहीं मिल रही थी। एक दिन पहले शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ा था। पछुआ हवा वातावरण को और गर्म कर रखा था। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रही थी। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। हवा काफी गर्म वातावरण बना रहा था। गत गुरूवार को भीषण गर्मी का वातावरण रहा। दोपहर में सूर्य में काफी तेज थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही थी। उत्तर पूरब से हवा चल रही थी। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। शाम छह बजे के बाद मौसम में हल्का राहत हुई। धूप नरम होने से हवा का असर बीच-बीच में महसूस जरूर राहत भरा हो रहा था। गत बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही थी। तेज धूप व गर्म हवा लोगों को तपा रही थी। बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज की गई। पर, 41 डिग्री जैसा गर्मी अनुभव कराया था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रही थी। गत सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रही थी। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 27 अप्रैल तक आसमान साफ रहने की संभावना बताई है। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। जिले में अधिकतम तापमान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की वृद्धि के साथ 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकती है। सामान्य से अधिक तापमान व हवा में नमी बने रहने से भीषण गर्मी की स्थिति बना रहेगा। हालांकि 27 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रह सकती है।

आज भी तापमान रहेगा बना: जिले में 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी का असर रहेगा। हालांकि आसमान में बादल रहने की संभावना भी है। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व नयूनतमत 25 डिग्री रह सकता है। 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 29 अप्रैल को अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। वहीं 30 अप्रैल को अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। आगामी एक व दो मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। तीन व चार मई को अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रह सकता है। पांच मई को अधिकतम 35 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है।

तेज धूप में घर लौट रहे छात्र, समय में नहीं हुआ बदलाव

खगड़िया। निज प्रतिनिधि

जिले में हीट वेव जैसी स्थिति है। गर्म पछुआ हवा से लू चल रही है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी तपतनी दोपहरी में भीषण गर्मी के समय हो रही है। चालीस डिग्री पारा में बच्चे स्कूल से घर लौट रहे हैं। पर, जिला प्रशासन स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी नहीं किया है। जबकि पटना सहित अन्य कई जिलों में भीषण गर्मी व हिट वेव की स्थिति को देखते हुए स्कूल की टाइर्मिंग कम किया है। पर, जिले में अबतक स्कूल के समय में बदालव को लेकर किसी तरह का आदेश जारी नहीं किया है। इधर शिक्षकों ने तेज धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 10.30 बजे दे देने की आदेश निकलनी चाहिए। ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से राहत हो। शिक्षकों का कहना है कि सुबहकालीन स्कूल व गर्मी के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या में गिरावट भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें