Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsRJD Organizes Social Justice Discussion in Khagaria Ahead of Bihar Elections

चारो विधानसभा में राजद का होगा सामाजिक न्याय परिचर्चा

चारो विधानसभा में राजद का होगा सामाजिक न्याय परिचर्चा चारो विधानसभा में राजद का होगा सामाजिक न्याय परिचर्चा चारो विधानसभा में राजद का होगा सामाजिक न्य

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 11 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
चारो विधानसभा में राजद का होगा सामाजिक न्याय परिचर्चा

खगड़िया, नगर संवाददाता 11 मई से राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन चारों विधानसभा में किया जाएगा। सोमवार को खगड़िया विस का सामाजिक न्याय परिचर्चा केएन क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारों को राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दी। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के दलित, पिछड़ा,अतिपिछड़ा सहित अल्पसंख्यक वर्ग के लिए काम किये और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने महज सत्रह महीने में गठबंधन की सरकार में बिहार के युवाओं सहित आमजन के लिए काम किया। खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी,सभी प्रखंड अध्यक्ष , प्रखंड कमिटी ,नगर अध्यक्ष ,नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष ,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी, शोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलषन राम, विधायक मो० इजहार आसफी पूर्व विधायक एज्या यादव ाुल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी होंगे। फोटोन् नाम से मनोहर कुमार यादव। कांग्रेस कार्यालय में में मनाया गया जिला स्थापना दिवस खगड़िया, नगर संवाददाता खगड़िया जिला का 44वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने ने कहा कि खगड़िया जिला का उद्घाटन उस समय हुआ जब सूब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र थे। उन्होंने कहा कि स्थापना के 44 सालों में जो विकास की गति होनी चाहिए थी,वह नहीं हो पाया, खगड़िया जिला सात नदियों से घिरा हुआ जिला है,हर साल बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा झेलते हुए किसानों की हालत दयनीय है। मौके पर जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता,एससी/एसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, चौथम प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह,मानसी प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार,कांग्रेसी चंदन कुमार यादव,देवानंद ठाकुर,अनिल लहेरी आदि उपस्थित थे। फोटो: 4 कैप्सन: कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष व अन्य। जदयू की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में सेना के समर्थन में प्रस्ताव पारित जदयू नेताओं ने वर्चुअल बैठक के दौरान लिया भाग बैठक में संगठन मजबूती पर भी किया गया चर्चा खगड़िया, नगर संवाददाता। जनता दल यू के पार्टी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक शनिवार को की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की गई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति प्रदेश भर में प्रो-इनकंबेंसी का स्पष्ट माहौल है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दूरदृष्टि रखने वाले नेता हैं, जिन्होंने जातीय गणना जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। श्री झा ने संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारियों से अपील की कि वे मिशन मोड में कार्य करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करें और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाएँ। उन्होंने डिजिटल माध्यमों की भूमिका को निर्णायक बताते हुए सोशल मीडिया पर सक्रियता की आवश्यकता पर भी बल दिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 अब दूर नहीं है और यह समय है कि हम ‘2025 में 225, फिर से नीतीश के संकल्प को लेकर पूरी ताकत से जुट जाएँ। उन्होंने सांगठनिक समन्वय और सशक्त बूथ कमिटी गठन को पार्टी की प्राथमिकता बताया और कहा कि जिन लोगों का समाज में प्रभाव है, उन्हें बूथ कमेटियों में जिम्मेदारी दी जाए। महिला और युवा कार्यकर्ताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वर्चुअल बैठक के दौरान जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव, विधानसभा प्रभारियों में वीरेंद्र कुमार सिंह, पप्पू सिंह निषाद, नन्दलाल राय,सोहन झा, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी,शहाव उद्दीन, सतीश आनंद, विनय सिंह रोशन, ललित चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, चन्देश्वरी राम,ललन कुमार सिंह, सिद्धांत सिंह छोटू, प्रखंड अध्यक्षों में क्रमश: रामप्रकाश सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, अशोक राय एवं नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा आदि मौजूद रहे। फोटो: 1 कैप्सन: जदयू जिला कार्यालय में वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें