Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsMaheshkhunt Railway Station Protest for Development and Facilities

15 सूत्री मांगों को लेकर महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर में रेल उपभोक्ता समिति ने 15 सूत्री मांगों के साथ घरना प्रदर्शन किया। पूर्वोत्तर रेल संघर्ष समिति के संयोजक सुभाषचंद्र जोशी ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 16 April 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
15 सूत्री मांगों को लेकर महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

महेशखूंट । एक प्रतिनिधि बरौनी कटिहार रेलखंड के महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर में रेल उपभोक्ता समिति ने 15 सूत्री मांगो को लेकर मंगलवार को घरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्वोत्तर रेल संघर्ष समिति के केन्द्रीय संयोजक सुभाषचंद्र जोशी ने कहा कि महेशखूंट रेलवे स्टेशन 5.98 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना के तहत विकास किया जाना है, लेकिन विभागीय अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण रेलयात्रियों को परेशानी हो रही है। इस योजना के तहत महेशखूंट में उच्चस्तरीय प्लेटफार्म की लंबाई आमतौर पर 600 मीटर किया जाना है। स्टेशन पर फ्री वाइ फाई, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, विश्राम कक्ष, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय बनाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन तक जाने आने के लिए सड़कों को चौड़ा करके अवांछित संरचनाओं को हटाकर उचित रूप से डिजाइन किए गए पैदल मार्ग, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र व बेहतर प्रकाश की व्यवस्था किया जाना है, लेकिन विभागीय अधिकारियों सुस्त बैठे हैं। वही उदयकांत ठाकुर ने कहा महेशखूंट में लोहिया चौक स्थित केबिन ढाला 25 सी पर 49.81 करोड़ की लागत से रोड ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी मिली है। ओवरब्रिज निर्माण होने से हजारों लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस रेलवे स्टेशन से सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पटना, टाटानगर, पंजाब, दिल्ली, झारखंड सहित कई प्रदेशों जाने की यात्रा करने के लिए सैकड़ों यात्रियों आते जाते हैं। केबिन ढाला 25सी पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से हमेशा जाम लगा रहता है। जबकि वासुदेव बिहारी ने बताया महेशखूंट रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेज शासन काल में ही हुआ था। तब से अब तक यात्री सुविधाओं का अब अभाव है। महेशखूंट रेलवे स्टेशन करीब 10 लाख की आबादी के बीच अवस्थित है। कृषि उपज के मामले में भी यह क्षेत्र संपन्न है। यहां केला, मक्का व गन्ना की खेती काफी होती है। इसलिए महेशखूंट स्टेशन पर अब रैक प्वाइंट का निर्माण किया जाना आवश्यक है। अंग्रेज जमाने से महेशखूंट में रैक प्वाइंट था। यहां से रेल द्वारा गन्ना लोडकर हसनपुर चीनी मिल भेजा जाता था, लेकिन साजिशन यहां से रैक प्वाइंट हटा लिया गया। इस मौके पर जदयू नेता चंदन कश्यप,युवा राजद के जिलाध्यक्ष उदय यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकिशोर यादव, प्रमोद चौरसिया, शंभू चौरसिया, पुलकित गोस्वामी, गजेन्द्र यादव, विष्णुदेव पासवान, योगेन्द्र मंडल, अशोक पासवान, टुनटुन साह,उजागर पासवान, रिजवान अहमद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें