Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़खगड़ियाKhagaria Lockdown again for five days from today

खगड़िया: आज से पांच दिनों तक फिर लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के कारण पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार से आगामी 14 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 1 April 2022 12:50 PM
share Share

कोरोना संक्रमण के कारण पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार से आगामी 14 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र, गोगरी नगर पंचायत, बेलदौर, चौथम, अलौली, परबत्ता व मानसी प्रखंड मुख्यालय में लॉकडाउन लागू होगा। डीएम आलोक रंजन घोष ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। लॉकडाउन क ो लेकर जारी आदेश के अनुपालन को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। जिससे बिना जरूरत के लोगों की आवाजाही नहीं कर पाएंगे।

इस दौरान इन क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों क ी आवाजाही बंद रहेगी। सिर्फ जरूरत के सामानों वाले वाहनों की ही आवाजाही की अनुमति होगी। अगर ग्रामीण क्षेत्र से कोई वाहन शहर अथवा प्रखंड मुख्यालय प्रवेश करना चाहेंगे तो उन्हें अनुमति नहीं मिलेगी। जला प्रशासन छोड़ अन्य सरकारी कार्यालयों भी बंद रहेंगे। नगरपालिका के सिर्फ सेनेटाइजेशन व पानी आपूर्ति आदि करने वाले कार्यों में जुटे लोग ही कार्य करेंगे। प्रेस कांफ्रेस कर डीडीसी रामनिरंजन सिंह ने जानकारी दी। मौके पर एडीएम शत्रुंजय मिश्रा, एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, ओएसडी, डीपीआरओ आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें