Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsHeavy Rainfall and Cold Weather in Khagaria Meteorological Predictions for Upcoming Days

जिले में बूंदाबांदी से मौसम में रही नरमी, बारिश की बनी है संभावना

फ्लायर:जिले में बूंदाबांदी से मौसम में रही नरमी, बारिश की बनी है संभावनाजिले में बूंदाबांदी से मौसम में रही नरमी, बारिश की बनी है संभावना

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 2 March 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
जिले में बूंदाबांदी से मौसम में रही नरमी, बारिश की बनी है संभावना

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शनिवार की सुबह में तेज बारिश हुई। आसमान में तेज गरज के साथ बारिश होती रही। सुबह में देर तक मौसम खराब बना रहा। सुबह से शुरू हुई हल्की-हल्की बारिश बीच-बीच में तेज रही। दिन में करीब दस बजे तक बारिश का असर रहा। इस बीच आसमन में पूरा बादल छाया रहा। घटा गरज भी रही थी। जिससे कनकनी का असर खासा रहा। इसके बाद धूप निकला तब जाकर ठंड का असर कम हुआ। बारिश व सर्द हवा से दिन में भी धूप का उतना असर नहीं महसूस हो रहा था। वहीं शाम से ही ठंड बढ़ा रहा। बारिश व सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई। जिले में औसतन चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। बिते एक सप्ताह में दो बार बारिश हुई। जिससे ठंड का असर बना हुआ है। गत रविवार को भी अचानक से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी।

हल्की बारिश की बनी है संभावना: रविवार को भी हल्की बंूदा-बांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विछोभ के प्रभाव से रविवार को भी हल्का बारिश की संभावना जताई है। हल्का बादल भी रह सकता है। आगामी पांच मार्च तक जारी पूर्वानुमान में औसतन तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। वहीं इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

अरहर की फसल की कीट से निगरानी की सलाह: समस्तीपुर जिले के पूसा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने किसानों को अरहर की फसल की कीट से निगरानी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फल छेदक कीट फलियों में घुसकर बीजों को खा जाती है। जिससे उपज में काफी कमी आ जाती है। इस कीट से निगरानी के लिए किसानों को हाईड्रोक्लोराइड दवा 1.5 मिली प्रति लीटर पानी लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। वही गरमा मूंग व उड़द की खेतों की तैयारी बुआई के लिए करें।

इफ्तार: 5:47

सेहरी: 4:50

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।