Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsHeavy Rain and Wind in Khagaria Weather Changes Expected

जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम रही नरम

जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम रही नरमजिले में तेज हवा के हुई बारिश से मौसमजिले में तेज हवा के हुई बारिश से मौसमजिले में तेज हवा के हुई बार

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 24 Feb 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम रही नरम

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में रविवार की अहले सुबह तेज बारिश हुई। अचानक से तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम में नरमी रही। लगातार आधे घंटे से अधिक देर तक तेज हवा चलती है। साथ ही बारिश की बंूदे भी तेज रही। जिससे सुबह में ठंड में इजाफा रहा। हालांकि सुबह सुबह ही धूप निकल गई। जिससे बारिश के बाद मौसम में ठंड का असर बेअसर जैसा रहा। हालांकि बारिश के बाद लोग ठंड के पूरी तरह से चले जाने की उम्मीद भी लगा रहे हैं। वैसे भी अभी से भी दोहपर में धूप में तीखी गर्मी महसूस हो थी। सुबह व शाम में हल्का ठंड महसूस हो रहा है। अब वो भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। बारिश के बाद बची ठंड के भी जल्द जाने की आस बढ़ गई है। वहीं गर्मी के दस्तक के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से पछुआ हवा की गति भी कम हो गई है। वहीं बीच-बीच में पुरबा हवा भी चल रही है। अधिकतम तापमान सामान्य जैसा होने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने भी अपने पूर्वानुमान में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की उम्मीद जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 26 फरवरी तक अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई है। साथ ही न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की बात कही है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं आसामान में हल्का बादल छाये रहने की भी संभावना बताई गई है।

जिले में रविवार को दिनभर खिली रही धूप: जिले में रविवार को दिनभर धूप खिला रहा। अहले सुबह तेज बारिश के बाद भी दोपहर में धूप में खासा गर्मी महसूस हो रही थी। न्यूनतम तापमान में असर नहीं पड़ा। हालांकि सुबह में ठंड थोड़ा रहा। पर, धूप निकल जाने से उतना महसूस नहीं रहा। सुबह नौ बजे तापमान 17 डिग्री रही थी। पर, महसूस 18 डिग्री जैसा रहा। हालांकि जिले में औसतन अधिकतम तापमान 28 डिग्री रही। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रही। एक दिन पहले गत शनिवार को धूप में गर्मी खूब रहा था। हालांकि शाम में हल्का मौसम नरम हो गया था। अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई। गत शुक्रवार को भी धूप में असर रहा था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। गत गुरुवार धूप के साथ हवा भी चल रही थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रही थी। गत बुधवार को धूप में गर्मी का असर रहा था। गत मंगलवार को सुबह में देर तक ठंड का असर रहा था। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस थी। गत रविवार को धूप रही थी। अधिकतम तामपान 28 डिग्री सेल्सियस थी। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस थी।

बारिश बार तापमान में हल्का नरमी: जिले में बारिश के बाद तापमान में हल्का नरमी एक दो दिन रह सकती है। जिससे जिले में अब 24 फरवरी को अधिकतम तामपान 27 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। 25 फरवरी को अधिकतम तामपान 28 डिग्री रह सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 26 फरवरी को अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री रह सकती है। 27 फरवरी को अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रहेगी। 28 फरवरी को अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री तापमान रह सकती है। पहली मार्च को अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगी। दो मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगी। वहीं तीन मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। आगामी चार मार्च को अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री तापमान रहने का अनुमान लगाया है।

बॉक्स:

बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रही बाधित

खगड़िया। निज प्रतिनिधि

जिले में रविवार की अहले सुबह तेज हवा व बारिश से खेतों में कई जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई। वही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। शहरी इलाके में भी देर तक बिजली गायब रही। वहीं देहाती इलाके में भी देर सुबह तक बिजली के लिए इंतजार होता रहा। तेज हवा के कारण कई जगहों पर तार में खराबी की बात कही जा रही है। इधर देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शहरी इलाके में सुबह से ही बिजली नहीं रहने से पानी के लिए लोगों को समस्या हो गई। मानसी के रेलवे सहित कई फीडरों में आपूर्ति बाधित रही। बता दें कि शहरी इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें