Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsGovernment Provides Mobile and Bicycle Facilities to ASHA Workers 138 Still Awaiting Benefits

अलौली: आशा कार्यकर्ता साइकिल लाभ से वंचित

अलौली में सरकार और विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल और साइकिल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ मनीष कुमार के अनुसार, अधिकांश आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल मिल चुका है, लेकिन 138 आशा कार्यकर्ता अभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 21 Feb 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
अलौली: आशा कार्यकर्ता साइकिल लाभ से वंचित

अलौली। एक प्रतिनिधि सरकार एवं विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के लिए साइकिल एवं मोबाइल सुविधा उपलब्ध करा रखी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के बीच लगभग सभी को मोवाइल उपलब्ध करा दिया गया है। साइकिल सुविधा में 138 आशा अब भी लाभ लेने से वंचित है। आंगनबाड़ी सेंटर प्रखंड में 301 है। जिसपर कुल 162 आशा कार्यकत्र्ता प्रतिनियुक्त है। जिसमें 125 को साइकिल लाभ दिया गया है। वहीं 39 आशा का पद रिक्त है। वरीय पदाधिकारी का मार्गदर्शन मिलने पर रिक्त पद भरे जा सकेंगे। आखिर किस परिस्थिति मे साधन उपलब्ध रहते हुए भी 138 आशा कार्यकर्ता साइकिल लाभ से अब तक वंचित हैं। यह वरीय पदाधिकारी की जांच से ही स्पष्ट हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें