पुलिस की छापेमारी में चार अजमानतीय वारंटी पकड़ाए
खगड़िया जिले की मोरकाही और गंगौर पुलिस ने चार अजामनतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मोरकाही थानाध्यक्ष विजय सहनी के अनुसार, राजेन्द्र यादव के पुत्र योगेन्द्र यादव, अर्जुन शर्मा, प्रमोद शर्मा और...
Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 29 April 2025 04:25 AM

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले की मोरकाही व गंगौर पुलिस ने चार अजामनतीय वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मोरकाही थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि माड़र गांव के राजेन्द्र यादव के पुत्र योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बलौर गांव के रहने वाले देवनारायण शर्मा के पुत्र अर्जुन शर्मा एवं लक्ष्मी शर्मा के पुत्र प्रमोद शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि गंगौर पुलिस ने बड़ी कोठिया गांव से मानसिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।