महेशखूंट : मदारपुर गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख
महेशखूट के मदारपुर में गुरुवार को आग लगने से दो घर जल गए और एक भैंस भी घायल हो गया। आग से रामाकांत यादव के 30 हजार रुपए, 10 बोरा गेहूं, 5 बोरा पशुआहार और कपड़े जल गए। मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 14 Feb 2025 03:07 AM

महेशखूट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मदारपुर में गुरुवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में एक भैस भी जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित मदारपुर निवासी रामाकांत यादव ने बताया घर में आग लगने से घर मे रखे 30 हजार रुपए नगदी, दस बोरा गेहूं, पांच बोर पशुआहार सहित सभी कपड़े वगैरह जलकर राख हो गए। वहीं रणवीर यादव ने बताया उसका भैंस जख्मी हो गया है। इधर मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव ने गोगरी सीओ से पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।