Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़कटिहारWomen Join Jan Suraj Movement in Katihar to Advocate for Rights and Development

बड़ी संख्या में महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता ली

बड़ी संख्या में महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता ली बड़ी संख्या में महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता लीबड़ी संख्या में महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता लीबड

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 13 Sep 2024 08:31 PM
share Share

कटिहार, वरीय संवाददाता पूर्व मेयर प्रत्याशी व जन सुराज संस्थापक सदस्य रश्मि कुणाल के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षित महिलाएं स्थानीय टाऊन हॉल में आयोजित जन सुराज के जन संवाद में सदस्यता ग्रहण की। मौके जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को अंगवस्त्र, पगड़ी बांधकर नारी जय शक्ति के गगन भेदी नारों के साथ तलवार भेंट अभिनंदन किया। जन संवाद सभा को संबोधित करते हुए रश्मि कुणाल ने कहा कि बिहार में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण बिहार में प्रति लाख पांच सौ महिलाएं अपने बच्चे को जन्म देते वक्त अकाल के गाल में समा रही हैं। प्रति हजार 30 नवजात बच्चे जन्म के साथ मार जा रहे है। आंगनबाड़ी, आशा, जीविका दीदियों का राज्य सरकार श्रमदोहन कर रही हैं। महज दो हजार रुपए प्रति माह देकर जीविका दीदियों को ठगा जा रहा है। मंच से स्थानीय स्तर पर रोजगार कृषि क्षेत्र में हरियाणा पंजाब के तर्ज पर विकास, मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य आदि सुविधा को लेकर जन सुराज के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि दस हजार महिलाओं को जन सुराज से जोड़ने का लक्ष्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें