Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsWeather Update Temperature Rise Expected in Katihar in Next 24 Hours

कटिहार में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

कटिहार में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान कटिहार में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमानकटिहार में मौसम र

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 10 March 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
कटिहार में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे के भीतर तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट बनी रहेगी। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम रहेगा शुष्क, पछुआ हवा मंद गति से चलेगी

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार का आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। जिले में पछुआ हवा मंद गति से चलेगी, जिससे दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, लेकिन रात के समय ठंडक बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे किसानों को अपने कृषि कार्यों की योजना पहले से बना लेने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।