Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsWeather Change Expected Humidity Increase and Night Temperature Rise in Katihar

पुरवा हवा से बढ़ेगी उमस, राहत के आसार नहीं

कटिहार में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, रविवार से पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रात का तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, इससे उमस भरी गर्मी बढ़ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 26 April 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
पुरवा हवा से बढ़ेगी उमस, राहत के आसार नहीं

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। कृषि वज्ञिान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के मुताबिक रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पछुआ हवा की जगह अब पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आसमान में बादल छा सकते हैं और दिन की तुलना में रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि इससे राहत के बजाय उमस भरी गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डग्रिी और न्यूनतम 21 डग्रिी सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा। लेकिन रविवार से पुरवा हवा के बहाव के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ेगी और आसमान में आंशिक बादल छाने लगेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में असमानता बनी रह सकती है। दिन का तापमान थोड़ा कम होगा, लेकिन रातें पहले से गर्म महसूस होंगी। इससे लोगों को रात में बेचैनी हो सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ठंडक के लिए साधन सीमित हैं। किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में नमी बढ़ने से फसलों पर कीट व रोगों का असर पड़ सकता है। विशेष रूप से सब्जियों और गर्मी की फसलों की निगरानी और जल प्रबंधन जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के कोई ठोस संकेत नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें