एक ही रात 4 घरों में चोरी का असफल प्रयास
एक ही रात 4 घरों में चोरी का असफल प्रयास एक ही रात 4 घरों में चोरी का असफल प्रयासएक ही रात 4 घरों में चोरी का असफल प्रयासएक ही रात 4 घरों में चोरी का

कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने चार घरों में चोरी का असफल प्रयास किया। चोरों ने बारी-बारी से घरों को अपना निशाना बनाया। लेकिन गृहस्वामी के जागने के कारण चोरों के हाथ कुछ नहीं लग सका। पीड़ित चंदन कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने चोरी की नियत से उनके घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। लेकिन घर की महिला के जाग जाने से चोर भाग गए। चोरी की नियत से पहुंचे चोरी की तस्वीर घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें पांच चोर होने की बात कही जा रही है। इसके बाद काली स्थान के पास चोरों ने अरूण सिंह के घर भी चोरी का प्रयास किया। यहां से चोरों ने एक छोटे बक्से की चोरी कर ली। जिसकी तलाशी में चोरों को एक मिट्टी के भगवान की मूर्ति हाथ लगी, जिसे घर के पास छोड़ कर चोर निकल गए। वही स्टेट हाईवे 77 पर बल्थी चौक के पास संजय साह के ग्रिल को तोड़ कर चोर घर के अंदर गए, परंतु घर में कुछ भी नहीं रहने के कारण चोरों को निराशा हाथ लगी। जबकि इसी आसपास में अजित जायसवाल के घर का टाटी काट कर चोर चोरी करने का प्रयास किया। पर चोरों के हाथ कहीं भी कुछ भी नहीं लगा। एक साथ चार घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाने से लोगों में भय का माहौल है।
र
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।