राजद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर की चर्चा
राजद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर की चर्चा राजद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर की चर्चाराजद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेक

बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के अन्तर्गत सिधियां चाप के मैदान में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन व सदस्यता को लेकर राजद कार्यकर्ताओ की एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सिक्कट पंचायत के पूर्व मुखिया तनवीर आलम ने किया। जबकि मंच का संचालन राजद के वरिष्ठ नेता विमल मालाकार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप जिला प्रवक्ता सह बरारी विधान सभा प्रभारी मनोहर प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता भोला प्रसाद पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजद अत्यन्त पिछड़ा प्रकोष्ट विमल कुमार मालाकार, कुर्सेला नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुडु यादव, राजद जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, प्रदेश राजद अल्प संख्य के उपाध्यक्ष अमरेन्दर सिंह संजू, राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, राजद के मुख्य अतिथि थे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का मुख्य रीढ़ है। जिसके लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। उन्होंने सदस्यता अभियान का समीक्षा करते हुए इसमें और इजाफा करने का आग्रह किया। ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायतों में लोग पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।