Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsRam Navami Celebration Grand Procession in Manihari Market

तीस फीट लंबा धनुष वाण जुलूस में मुख्य आकर्षण का था केन्द्र

रामनवमी के अवसर पर मनिहारी बाजार में भक्ति भाव का माहौल बना रहा। अर्द्धनारीश्वरी मंदिर से भगवान श्रीराम की 30 फीट लंबी प्रतिमा के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बजरंग दल के युवकों ने जय श्रीराम...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 7 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
तीस फीट लंबा धनुष वाण जुलूस में मुख्य आकर्षण का था केन्द्र

मनिहारी। रामनवमी के अवसर पर पूरा मनिहारी बाजार जय श्रीराम सीता के भक्ति भाव माहौल में डूबा रहा। पूरे मनिहारी नगर क्षेत्र भगवा ध्वज से पटा था। थाना परिसर के बगल अर्द्धनारीश्वरी मंदिर परिसर से भगवान श्रीराम के प्रतिमा और ढ़ोल नगारे के साथ एक विशाल जुलूस भी निकाली गई। इस वर्ष जुलूस मे मुख्य आकर्षण का केन्द्र 30 फीट लंबा धनुष और बाण था। दुसरी जुलुस नगर के शंभूडीह से थाना के रास्ते अंबेडकर चौक पहुंच कर दोनों जुलुस एक हो गया। जुलूस में बजरंग दल के युवकों ने जय श्रीराम के नारे के साथ पूरे मनिहारी बाजार का भ्रमण किया। मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव तथा उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार प्रशासन के सहयोग के लिए क्रांति चौक पर मौजूद थे। जुलूस मे एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभु कुमार सुमन, सामाज सेवी रविन्द्र यादव, जिप सदस्य सुमति देवी ,भाजपा महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष उषा गुप्ता, जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, राज शेखर सिंह मुखिया रामजी यादब जुलूस के साथ साथ भ्रमण शील थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें