Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsPolice Week Tree Plantation Drive to Combat Environmental Pollution in Barari
बरारी थाना में किया गया वृक्षारोपण.
बरारी में पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष फुलेन्दर कुमार ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए बड़ा संकट है और हर व्यक्ति को अपने आसपास वृक्ष लगाना चाहिए।...
Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 1 March 2025 04:00 AM

बरारी। बरारी प्रखंड अन्तर्गत पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर बरारी थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष फुलेन्दर कुमार ने पार्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया। थानाध्यक्ष फुलेन्द्रर कुमार ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।