दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या करने वाला सौतेला भाई गिरफ्तार
दुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाला आरोपी गिरफ्तारदुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाला आरोपी गिरफ्तारदुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाला आरोपी गिरफ्तारदुष्कर्म के बाद

कटिहार, एक संवाददाता । आजमनगर प्रखंड के एक गांव में दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला सौतेला भाई को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 6 मार्च को सूचना मिली थी कि आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकई खेत में एक नाबालिक लड़की की शव मिली थी। मामले में मृतका के परिजन द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही गई थी। इस मामले में मृतका के परिजन द्वारा बताया गया था कि 5 मार्च को बच्ची कचिया एवं बोरा लेकर मकई खेत में घास काटने के लिए गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया।मगर लड़की का कोई पता नहीं चल सका।6 मार्च की सुबह में मकई खेत में एक लड़की की लाश मिली। अनुसंधान के क्रम में मृतका की पहचान लापता हुई लड़की के रूप में की गई थी। घटना को लेकर आजमनगर थाना में 6 मार्च को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज किया गया था। बारसोई एसडीपीओ के नेतृत्व में अज्ञात बदमाश की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर कई संदिग्धों के बारे में पूछताछ की गई है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि अज्ञात बदमाश बारसोई रेलवे स्टेशन के पास छिपा हुआ है, जो ट्रेन से फरार होने के फिराक में है। सूचना पर बारसोई स्टेशन के बाहर घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया गया। इस क्रम में पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। आरोपी को खदेड़कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान मृतका के सौतेला भाई गुलाम हुसैन उर्फ नैयर के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने ही 6 मार्च को मकई खेत में घास काटने के लिए आयी लड़की के साथ सुनसान देखकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के मकसद से लड़की की हत्या कर दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी का अपराधिक इतिहास नहीं है। मगर ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी द्वारा गांव में कई बार कई अनैतिक काम कर चुका है। एसपी ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आरोप पत्र जल्द से जल्द दायर करने का आदेश थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।