Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsMayor Usha Devi Agarwal Addresses Public Issues in Katihar Municipal Court

जनता दरबार में महापौर ने सुनीं 42 फरियादें

जनता दरबार में महापौर ने सुनीं 42 फरियादें जनता दरबार में महापौर ने सुनीं 42 फरियादेंजनता दरबार में महापौर ने सुनीं 42 फरियादेंजनता दरबार में महापौर न

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारTue, 22 April 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में महापौर ने सुनीं 42 फरियादें

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर निगम कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। अलग-अलग वार्डों से आए करीब 42 नागरिकों ने सड़क, बिजली, जलजमाव, आवास योजना और होल्डिंग टैक्स जैसी बुनियादी समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतें जल निकासी व्यवस्था, आवास योजना में नाम जोड़ने और होल्डिंग टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आईं। महापौर ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से समस्याओं का समाधान करेगा। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार समेत निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें