Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsMasked Robbers Break into Retired Revenue Employee s Home in Kadwa Bihar

कटिहार: कुम्हड़ी गांव में सेवानिवृत राजस्व कर्मी के घर में डाका

कटिहार: कुम्हड़ी गांव में सेवानिवृत राजस्व कर्मी के घर में डाका कटिहार: कुम्हड़ी गांव में सेवानिवृत राजस्व कर्मी के घर में डाकाकटिहार: कुम्हड़ी गांव मे

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 7 April 2025 02:48 AM
share Share
Follow Us on
कटिहार: कुम्हड़ी गांव में सेवानिवृत राजस्व कर्मी के घर में  डाका

कदवा ,एक संवाददात कदवा प्रखंड (कटिहार) के कुम्हड़ी गांव में रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे कदवा थाना के चहारदीवारी से सटे सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी कपिल देव पंडित के घर में घुसकर चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। नकाबपोश ने गृहस्वामी के हाथ बांध कर, बेटी के सिर पर पिस्टल तानकर पूरे परिवार को कब्जे में कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश मक्के की खेत होते हुए कदवा गांव की ओर फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित ने बताया कि सोना-चांदी के जेवरात सहित कैश की लूट की है। घटना की सूचना पर कदवा पुलिस फौरन क्षेत्र में नाकेबंदी करके नकाबपोश को ढूढ़ने में लग गयी। वहीं वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल और डॉग एक्वायड की टीम को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नकाबपोश का खुलासा कर लिया जाएगा। कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में एक साथ कई टीम काम कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

दीवार फांदकर गृहस्वामी को लिया कब्जे में, तान दी पिस्पौल

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि अपराधी को पता था कि इनका मुख्य गेट बंद रहता है। दीवाल फांद कर दरवाजे पर प्रवेश कर गए। नकाबपोश दरवाजे पर पहुंचते ही सबसे पहले राजस्व कर्मी कपिल देव पंडित के कनपटी में पिस्टल सटाकर गुहाल घर में लेकर गए। वहां पर उनका हाथ रस्सी से बांध दिया। बांधकर उन्हें उनके घर में लेकर चले गए। जहां पूर्व में राजस्व कर्मी की पत्नी सेवानिवृत शिक्षिका तारा रानी दास, पुत्री श्रुति कुमारी, 8 वर्षीय नाती अथर्व कुमार व उनकी एक अन्य पुत्री इतिभव मौजूद थी। नकाबपोश ने घर घुसते ही उनकी पुत्री श्रुति कुमारी के कनपटी में पिस्तौल तान दिया और सबसे पैसे की मांग करते हुए आलमारी का लॉकर खुलवाया। सबों के पास से अलमारी से कुल लगभग 25 हजार लूट लिए।

साथ ही अलमारी में रखा सभी सोने-चांदी के जेवरात, एक एंड्रॉयड व एक सामान्य फोन लूट लिया। इसी बीच किसी प्रकार श्रुति छूट गई। श्रुति बाहर आकर हल्ला करने लगी। हो-हल्ला सुनते ही सभी डकैत हथियार लहराते हुए बाहर निकालकर भागने लगे।

फूल तोड़ने जा रहे ग्रामीण ने रोकने की कोशिश की तो हवाई फायरिंग की

प्रत्यक्षदर्शी चंदन श्रीवास्तव ने बताया की सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मी की पुत्री बाहर हल्ला कर रही थी। वह रामनवमी का फूल तोड़ने जा रहे थे। तभी तक अंदर से दो लोग एक लाल टी शर्ट पैंट, व एक पिंक शर्ट पैंट में दो अन्य शर्ट पैंट में 25 से 30 उम्र के युवक हाथ में हथियार लिए बाहर लहराते हुए निकले। जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उनके ऊपर पिस्तौल तान दिया। कुछ दूर आगे जाकर हवाई फायरिंग कर दी। हवाई फायरिंग के दौरान एक बच्चे ने गोरेलाल मंडल के दरवाजे में घुसकर अपनी जान बचाई।

बेटी ने पुलिस को दी सूचना

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी की पुत्री ने घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया। सूचना पाते ही आनन फानन में कदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर भागने वाले रास्ते को सील कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक मकई के खेत में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश, अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार,सअनि सोना कुमार व पुलिस कर्मी और ग्रामीणों भी अपराधियों को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत किया। परंतु अपराधी भागने में कामयाब हो चुके थे। घटना स्थल से कदवा पुलिस ने सेवन एमएम का एक खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस हर जगह सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वही लाकर को पूर्ववस्था में रखा गया है ताकि एफएसएल की टीम से उनकी जांच कराई जा सके। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा डॉग स्क्वायड मंगवाकर छानबीन करवा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड से जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्वेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें