Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsMasked Robbers Attack Farmers in Pranpur Steal Mobiles and Bicycle

हथियार के बल पर सात मोबाइल छीने

प्राणपुर के काठघर पंचायत के धबोल दियारा क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने किसानों पर हमला किया। हथियारों के बल पर किसानों से मारपीट की गई और सात मोबाइल व एक साइकिल छीन ली गई। किसानों ने पुलिस को सूचना...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 26 April 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
हथियार के बल पर सात मोबाइल छीने

प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काठघर पंचायत के धबोल दियारा क्षेत्र में महानंदा नदी के किनारे तरबूज खेत में बीती रात्रि सो रहे किसानों को छह से सात की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर मारपीट की और कई सामान छीनकर फरार हो गए। जानकारी किसानों ने प्राणपुर पुलिस को दी। सूचना पर प्राणपुर पुलिस दिनभर धबोल दियारा क्षेत्र में गश्त करती रही। किसानों ने कहा कि अपराधिक घटनाएं बढ़ने से सकते में हैं। गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट करते हुए तरबूज की फसल को नष्ट किया। किसानों ने तरबूज को नष्ट करते देखा तो कौन है कौन है कह कर चल्लिाने लगे और मना करने पर बदमाशों ने किसानों के साथ पस्टिल, चाकू, लाठी और डंडे से किसानों को बेरहमी से पीटने लगे। एक किसान प्रिंस चौधरी के पेट में चाकू मार दी। पस्टिल-हथियार के बल पर किसानों से एक साइकिल और सात मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। खेत में सो रहे किसानों में रंजन चौधरी, विकाश चौधरी, उदय चौधरी, प्रियांशु चौधरी, मंटू चौधरी, पशुपति, बलराम, नर्मिल, गोविंद चौधरी, सुरेश चौधरी और महेश चौधरी सभी साकिन ढ़ेना बगच्छला थाना आजमनगर के थे। जानकारी मिलते ही प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। खेत में नष्ट किए गए तरबूज को भी देखा। थानाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें