Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़कटिहारLivelihood Workers in Bihar Initiate Indefinite Strike Demanding Rights

जीविका कैडर्स ने किया हड़ताल का एलान

कोढ़ा में जीविका के सभी कैडरों और दीदियों ने विशेष बैठक कर दस सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। सचिव रिंकी कुमारी की अगुवाई में हुई बैठक में हड़ताल के लिए लिखित आवेदन दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारWed, 18 Sep 2024 07:45 PM
share Share

कोढ़ा एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के प्रांगण में प्रखंड के सभी जीविका कैडरों एवं जीविका दीदियों की एक विशेष बैठक कर दस सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। बैठक में जीविका प्रखंड के सचिव रिंकी कुमारी की अगुवाई में आयोजित की गई ।प्रखंड क्षेत्र के सभी जीविका केडर एवं जीविका के दीदियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने को लेकर प्रखंड परियोजना प्रबंधक को एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। इस दौरान जीविका समूह के दीदियों के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जीविका कैडर्स भी बिहार में चल रहे जोविका कैडर्स से जुड़े अनिश्चितकालीन हड़ताल में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। बैठक में सभी कैडर्स और जीविका दीदियों ने जीविका से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। अपने हक़-अधिकार के लिए नारे बुलंद किए और काला कानून को रद्द करने के पुरजोर आवाज बुलंद किए। सभी ने बिहार जीविका परियोजना की तरफ से जारी किए गए नया ऑफिस आर्डर की प्रतियां का जमकर विरोध किया गया। जब तक कैडर मानदेय पॉलिसी का संशोधन नहीं होता तब तक सभी कैडर अनिश्चितकालीन तक हड़ताल पर रहेंगे। जीविका के हनजीत कुमारी, रीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, संगीता कुमारी, रीना देवी, नीलम देवी, निर्मला देवी, कल्याणी देवी मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें