Katihar Municipal Corporation Approves Rs 313 Crore Budget for 2025-26 निगम ने 313 करोड़ के लाभ का बजट किया पास, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsKatihar Municipal Corporation Approves Rs 313 Crore Budget for 2025-26

निगम ने 313 करोड़ के लाभ का बजट किया पास

निगम ने 313 करोड़ के लाभ का बजट किया पास निगम ने 313 करोड़ के लाभ का बजट किया पास निगम ने 313 करोड़ के लाभ का बजट किया पास निगम ने 313 करोड़ के लाभ का

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 30 March 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
निगम ने 313 करोड़ के लाभ का बजट किया पास

कटिहार, वरीय संवाददाता नगर निगम के सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 313 करोड़ के लाभ का बजट पास किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आतंरिक राजस्व, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल प्राप्ति करीब तीन अरब 65 करोड़ 40 लाख 91 हजार 46 रुपए का अनुमान है। जबकि कुल व्यय तीन अरब 13 करोड़ 60 लाख, 78 हजार 358 रुपए का अनुमान है। इसमें स्थापना एवं अन्य राजस्व व्यय में लगभग एक अरब 19 करोड़ के खर्च होने का अनुमान है। जबकि आधारभूत संरचना एवं अन्य विकास के कार्यो में पूंजीगत व्यय के रूपमें एक अरब 94 करोड़ 48 लाख 23 हजार 706 रुपए बजट में व्यय हेतु उपबंध किया गया है। वार्ड पार्षदों की पूर्व से चली आ रही मांग वार्ड पार्षद विकास मद को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। बैठक में एमएलसी अशोक अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, डिप्टी मेयर मंजूर खान, उप नगर आयुक्त सहित पार्षद व अधिकारी मौजूद थे।

पूंजीगत व्यय पर खर्च होगा एक अरब 59 करोड़ की राशि

पूंजीगत व्यय के अंतर्गत नगर पालिका के मार्केट कंप्लेक्स, सामुदायिक भवन, बस स्टैंड निर्माण, पुस्तकालय, रेन बसेरा, ओल्ड एज होम, पार्क, वेंडर जोन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन हरियाली मद, सड़क और पुल, ड्रेनरेज, स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, आदि पर एक अरब 59 करोड़, 28 लाख 700 रुपए की राशि खर्च करने का प्रावधान है। वहीं कार्यक्रम संबंधित व्यय पर 42 करोड़ के करीब की राशि खर्च करने का प्रावधान है। प्रशासनिक व्यय आठ करोड़ 22 लाख 77 हजार 672 रुपए का प्रावधान है।

निगम क्षेत्र में चारों तरफ होगा विकास

महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि 313 करोड़ के बजट से निगम क्षेत्र में चारों तरफ विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बजट में बहुत सारे नयी योजनाओं का प्रावधान किया गया है। नगर निगम कटिहार क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु आवश्यक विकासात्मक योजनाओं का समावेश इस बजट में करने का प्रयास किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु विभिन्न योजनाओं जैसे जल जीवन हरियाली योजना के तहत जनमानस में वृक्षारोपण करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी प्रावधान किया गया है। वायु प्रदूषण को दखते हुए निगम क्षेत्र में मशीन से पानी के छिड़काव की व्यवस्था भी इस बजट में है। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि निगम लगातार बेहतर काम कर रही है। इस बजट से विकास की रफ्तार और भी बढ़ेगी। डिप्टी मेयर मंजूर खान ने कहा कि इस बजट से निगम के सभी वार्डों में लगातार विकास होगा। वहीं बैठक में नगर आयुक्त, सभी पार्षद मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।