Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsInter-College Sports Event Kabir Jha College Hosts Kho-Kho Competition

अंतर महाविद्यालय खो- खो खेल प्रतियोगिता का प्राचार्य ने किया उद्घाटन

अंतर महाविद्यालय खो- खो खेल प्रतियोगिता का प्राचार्य ने किया उद्घाटन अंतर महाविद्यालय खो- खो खेल प्रतियोगिता का प्राचार्य ने किया उद्घाटन अंतर महाविद्

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 13 Feb 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
अंतर महाविद्यालय खो- खो खेल प्रतियोगिता का प्राचार्य ने किया उद्घाटन

कटिहार, निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए खो-खो खेल के लिए केबी झा कॉलेज को भारित किया गया। 12 फरवरी को प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने खेल का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासित होकर खेलने की अपील की। कहा कि खेल में जीत- हार का उतना महत्व नहीं होता जितना कि भाग लेना होता है। पीटीआई पशुपति झा ने अतिथियों का स्वागत किया और खेल के संबंध में जानकारी दी। उद्घाटन पर फैन्सी मैच डीएस कॉलेज और केबी झा कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। डीएस कॉलेज टीम के कप्तान आयुष कुमार और केबी झा कॉलेज टीम के कप्तान सौरभ कुमार थे। टॉस जीतकर डीएस कॉलेज ने डिफेंडर बनने का चयन किया। क्रीडा पदाधिकारी डॉक्टर मिलन कुमार ने बताया कि लड़कियों में केवल केवी झा कॉलेज की ही टीम मनीषा कुमारी के नेतृत्व में उपस्थित थी। विश्वविद्यालय अंतर्गत अन्य महाविद्यालय की टीम के नहीं पहुंचने के कारण लड़कियों के बीच खेला नहीं हो पाया। लड़कों का फैंसी मैच ड्रॉ रहा। इस अवसर पर आरडीएस कॉलेज सलमारी के पूर्व प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉक्टर सतीश चंद्र मिश्रा, डॉक्टर जितेश कुमार आदि उपस्थित थे। रेफरी की भूमिका में अमित पाल, पवन कुमार और रवि कुमार थे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 14 फरवरी को होगा।

फो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें