Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsFire Destroys Two Families Homes in Durgapur Ahmedabad

आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राख

आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राख आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राखआग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राखआग लगने से दो परिवारों के दो

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 10 Feb 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राख

अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या दस के लक्खी टोला में बीते शनिवार के देर रात को अचानक आग लगने से दो परिवारों का दो घर जलकर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों परिवारों के घर एवं घर में रखा अनाज, नगदी, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इसके अलावा एक मवेशी भी आग में झुलसकर मौत हो गई। अग्निकांड में प्रभावित परिवारों में मासोमात दुखनी और सोनू के घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। दुर्गापुर पंचायत के सरपंच प्रकाश मंडल ने बताया कि शनिवार के रात में दोनों परिवार खाना खा कर सो गए थे। तभी अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों परिवारों का घर और सभी सामान जलकर राख हो चुके थे। सरपंच ने प्रशासन से जल्द ही सहायता राशि देने की अपील की है। अग्नि पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे रोज की तरह खाना खाकर अपनी घर में सो गए थे। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि लक्खी टोला में शनिवार रात को आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए हैं। प्रभावित परिवारों को आज डिग्निटी किट और प्लास्टिक प्रदान कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें