Hindi Newsबिहार न्यूज़कटिहारEmployees went to stop illegal construction

अवैध निर्माण रोकने गए कर्मचारियों को खदेड़ा

आजमनगर | संवाद सूत्र बिहार सरकार की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे लोगों को

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारWed, 17 March 2021 11:52 PM
share Share

आजमनगर | संवाद सूत्र

बिहार सरकार की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे लोगों को रोकने गये कर्मचारी को गांव से खदेड़ दिये जाने का मामला सामने आया है।

मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र की शीतलमनी पंचायत के बरताबारी गांव में खेसरा नम्बर 299 में अवैध निर्माण कर रहे लोगों द्वारा अंचल के एक कर्मचारी को खदेड़ कर भगा दिये जाने की सूचना पर आजमनगर सीओ के द्वारा कर्मचारी मो मुनव्वर आलम को बरताबारी गांव भेजा गया था। जहां गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सरकारी गैरमजरुआ आम जमीन पर पक्का निर्माण कर रहे थे। रोकने का प्रयास किया गया तो अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए भगा दिया। मामले में गांव के मो. फैयाज आलम ने कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की है। जिससे सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कार्य पर रोक लगायी जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें