बरारी नगर पंचायत के विकास के लिए 51 करोड़ का बजट पारित
बरारी नगर पंचायत के विकास के लिए 51 करोड़ का बजट पारित बरारी नगर पंचायत के विकास के लिए 51 करोड़ का बजट पारितबरारी नगर पंचायत के विकास के लिए 51 करोड़

बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के बरारी नगर पंचायत में 51 करोड़ 36 लाख 43 हजार 840 रुपए का बजट पेश किया गया। उक्त बजट नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पेश किया गया है। जिसमे नगर पंचायत में ओपेन जिम एवं पार्क विकास के लिए 50 लाख और रोड नाला निर्माण के लिए 10 करोड़ एवं लाइट 1 करोड़ जल आपूर्ति प्रणाली व जल जीवन हरियाली के लिए 2 करोड़ 50 लाख सफाई उपकरण और वाहन क्रय के लिए 85 लाख रुपए, डस्टबीन के लिए 50 लाख, सामुदायिक शौचालय एवं मूत्रालय के लिए 50 लाख रुपये आदि निर्माण कार्यो के लिए नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव के द्वारा सदन के सदस्यों द्वारा नगर पंचायत के विकास के अनुरूप बताया गया एवं ध्वनि मत से पारित किया गया। बजट पेश करने के वाद बरारी हाट पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव, कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा कुमारी, लेखा पाल विशाल कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव, वार्ड पार्षद राधिका देवी, रिंकी देवी, अनिता देवी, पार्वती देवी, सहेरा वेगम, नाजमां बेगम, राम नाथ चौधरी, पिंटू चौधरी, अर्जून मंडल आदि उपस्थित थे।
-----------
---------
रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर शहर के प्रमुख रास्तों का किया निरीक्षण
कटिहार
आगामी रामनवमी को लेकर शनिवार को विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा शोभा यात्रा के रूटों, प्रमुख रास्तों एवं चौक चौराहों का निरीक्षण विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ किया। इस दौरान बुडको द्वारा बनाए जा रहे ड्रेनेज नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और तत्काल रामनवमी शोभा यात्रा के रूटों पर सड़क को मरम्मत कार्य जल्द से जल्द करने का पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के साथ नगर निगम के पदाधिकारी, बुडको के पदाधिकारी विश्व हिंदू बजरंग दल के पवन पोद्दार, अनीश सिंह, राणा सोनी, विष्णु सैंडल, गौरव कश्यप, नगर निगम के पदाधिकारी अमर झा ,कैलाश चौधरी, राजीव कुमार, आशीष कुमार एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।