नांदल गांव में 16 प्रहर अखंड हरिनाम का हुआ समापन
बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रखंड के नंदाल ग्राम में आयोजित 48 घंटे से चल रहे

बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रखंड के नंदाल ग्राम में आयोजित 48 घंटे से चल रहे 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ अनुष्ठान का सोमवार को धुलोट के साथ समापन किया गया। शुक्रवार की शाम से चल रहें 72 घंटे के हरि नाम संकीर्तन में बंगाल से आये दर्जनों मंडलियों ने हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान आसपास के गावों में वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम मे बलरामपुर विधानसभा के जदयू नेता रौशन अग्रवाल, तिलक साह, नारायण शील सुबोध दास एवं पुतुल दास शरीक हुए। जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।