Hindi NewsBihar NewsKatihar News24-Year-Old Woman Found Murdered in Bihar Husband Arrested

महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तारमहिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तारमहिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 7 March 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

समेली, एक संवाददाता गुरुवार को पोठिया थाना क्षेत्र के खैरा बहियार के मंडल ढाबा समीप मक्का के खेत से एक चौबीस वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की पहचान काजल कुमारी (24) खैरा गांव निवासी के रूप में हुई है। शव देखने से गला दबाकर हत्या करने जैसा प्रतीत हो रहा था। शव बरामद होने की सूचना पर शव देखने बहियार में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतिका करीब चार वर्ष पूर्व खैरा गांव निवासी नीरज कुमार के साथ प्रेम-विवाह की थी। शादी के बाद करीब एक वर्ष तक दोनों पति-पत्नी साथ रहे। फिर आपसी विवाद के कारण दोनों करीब तीन वर्षों से अलग रह रहे थे। बुधवार को मृतिका के पति ने फोन करके उसे बुलाया था। देर शाम तक मृतका के घर नहीं पहुंचने पर मृतका की मां ने पुलिस से अपनी पुत्री के गुमशुदगी को लेकर आवेदन दी थी। आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा खोजबीन के क्रम में गुरुवार को मृतिका का शव खैरा बहियार के मंडल ढाबा समीप एक मक्का के खेत से बरामद किया गया। मृतका के परिजनों ने मृतिका के पति समेत अन्य परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाई है। मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुरुवार को मृतिका की मां अपनी पुत्री के गुमशुदगी होने का आवेदन दी थी। जिसको लेकर मृतिका की खोजबीन के क्रम में शव बरामद किया गया। मृतिका के परिजनों ने पति समेत अन्य पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।