Hindi NewsBihar NewsJamui NewsWorld Carnivorous Plant Day Planting Mango Trees to Promote Environmental Awareness

डॉक्टर और समाजसेवियों ने किया पौधरोपण

जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता विश्व मांसाहारी पौधा दिवस पर मातृत्व सेवा सदन परिसर में

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईFri, 9 May 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर और समाजसेवियों ने किया पौधरोपण

जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता विश्व मांसाहारी पौधा दिवस पर मातृत्व सेवा सदन परिसर में पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष आम का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या डा. शालिनी सिंह ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि आम के पेड़ को अपने घरों के आसपास लगाना अति शुभदायक है। इससे घर के सदस्यों को जीवन में सफलता मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आम वृक्ष पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का वास माना गया है। मांगलिक कार्यक्रमों में आम के पत्तों का तोरण द्वार बनाया जाता है।

पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या डा. शालिनी सिंह ने बताया कि 7 मई 2020 ई को पहली बार विश्व मांसाहारी पौधा दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य है " विश्व के मांसाहारी पौधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है"। ये पौधे कीटों की आबादी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 700 से अधिक मांसाहारी पौधे संसार में हैं। ये पौधे दलदली या आद्र भूमि में बहुतायत होते हैं। भारत में घटपर्णी, वीनस फ्लाईटैप जैसे पौधे कीटभक्षी हैं। ऐसे मौके पर वृक्षारोपण स्मरणीय कार्य है। पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में डा. वीणा सिंह, रानी हेम्ब्रम, राम बिलास शाण्डिल्य, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी आदि ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें