अररिया : बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी
अररिया सदर प्रखंड के जमुआ वार्ड संख्या आठ में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो बच्चों के बीच मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSat, 1 March 2025 04:22 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुआ वार्ड संख्या आठ में बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो बच्चों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुआ वार्ड संख्या आठ निवासी जैनुल, मरियम और हदीस बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।